---Advertisement---

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने केंद्रीय गृह सचिव की शिष्टाचार भेंट……

By: prabhatchingari

On: Tuesday, September 3, 2024 4:20 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून , उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन* से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में *राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।*
भारतीय न्याय संहिता के क्रियान्वन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई*

*महिला सुरक्षा:* राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों और इसके लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए विशेष अभियान और योजनाओं की रूपरेखा पर भी बात हुई।

*पुलिस सुधार:* राज्य पुलिस में सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग पर गहन मंथन हुआ।

*साइबर अपराध:* बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों और इस दिशा में आवश्यक संसाधनों की जरूरत पर चर्चा की गई।

पुलिस बल का सशक्तिकरण: उत्तराखंड पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

केंद्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन राज्य की कानून व्यवस्था, विशेष रूप से महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।*
अभिनव कुमार ने केंद्रीय गृह सचिव को देवभूमि उत्तराखंड आने और राज्य के अधिकारियों का मार्गदर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment