Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा कूच के दौरान तोड़े तीनों बेरियर

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, पहाड़ों से बढ़ते पलायन को लेकर आज भराड़ीसैण विधानसभा के प्रवेश द्वार दिवालीखाल में यूकेडी कर्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने भराड़ीसैण कूच के दौरान तीन बेरियर तोड़ डाले। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

इस दौरान प्रदर्शनकारी सुरक्षा के लिए लगाये गए तीनो बैरिकेडिंग तोड़ते हुए विधानसभा कूच के लिए आगे बढ़े जिन्हें बमुश्किल पुलिस द्वारा दिवालीखाल से 1 किलोमीटर आगे रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शकारीयों ने सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी विधानसभा कूच की जिद पर अड़े रहे। जिन्हें मनाने में पुलिस व प्रसाशन के पसीने छूट गए। प्रदर्शनकारी वाटर कैनन चलाये जाने को लेकर अपनी नाराजगी भी दिखाई व पुलिस व प्रसाशन को जमकर खरी खोटी सुनाई। अभी भी प्रदर्शनकारी विधानसभा कूच की मांग को लेकर अड़े है व सड़क पर बैठकर ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस दौरान यूकेडी के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि ये हमारी संवैधानिक मांग है।गैरसैंण स्थाई राजधानी की मांग को लेकर 42 लोगों ने शहादत दी तब जाकर इस राज्य का निर्माण हो पाया था। कहा कि शाहदतों के बाद मीले इस राज्य बनने के बाद आज नेता मौज काट रहे हैं। और आज पहाड़ का आदमी स्वास्थ्य सेवाओं के आभाव में व जंगली जानवरों के हमलों से दम तोड़ रहा है।

पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि आज राजधानी छीन के लेने का वक़्त आ गया है। कहा कि उनका सवाल उन विधायकों से भी है जो जीतते पहाड़ से और जितने के बाद देहरादून व हल्द्वानी बस जाते हैं। कहा कि आज भाजपा कांग्रेस ने नेता प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं और पहाड़ की भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रहे हैं।

Related posts

उपनल कार्मिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित को मिलेगी 50 लाख का सहायता राशि, सभी 23 हजार कार्मिक होंगे लाभान्वित

prabhatchingari

मैक्स फ़ैशन ने लैक्मे फ़ैशन वीक में शानदार शुरुआत की, कल्कि केकलाँ रनवे पर छा गईं

prabhatchingari

चाइल्डहुड कैंसर डे: अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह, विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण संकेत

cradmin

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद की जिलाधिकारी ने ली बैठक

cradmin

श्रीकृष्ण शोभायात्रा समिति बड़ोवाला की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन

cradmin

धोखाधड़ी करने वालों पर लगाये मारपीट व धमकाने के भी संगीन आरोप

prabhatchingari

Leave a Comment