Prabhat Chingari
उत्तराखंड

हाईटेक रूप में नजर आएगी उत्तराखंड पुलिस, हरिद्वार में सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से होगी गश्त

स्मार्ट पुलिसिंग की ओर उत्तराखण्ड पुलिस का एक और कदम। पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरिद्वार में पुलिस सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से गश्त करेगी। नगर के पैदल रास्तों, गंगा घाटों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में आसानी से निगरानी कर सकेंगे।

देहरादून,आज अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर 04 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर हरिद्वार को रवाना किये। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से उत्तराखण्ड पुलिस को 04 सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर सौंपे गए हैं।

पुलिस महानिदेशक महोदय ने बताया कि संकरी गलियों में आसानी से चलने की क्षमता रखने वाले यह स्कूटर भीड़ प्रबंधन में मदद करेंगे। साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। हरिद्वार के 08 कर्मियों को इन सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। भविष्य में मसूरी मॉल रोड़, देहरादून पलटन बाजार में भी इनका उपयोग किया जाएगा।

सेल्फ बैलेंसिंग इलेक्ट्रिक स्कूटरों को चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 08 कर्मियों को पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिए गए।

इस अवसर पर श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, श्री ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नीलेश आन्नद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से श्री सुयश आन्नद, National strategic manager, श्री सन्तोष रंजन, Zonal head, north सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

75 वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा: राजा राममोहन रॉय अकादमी का भव्य उत्सव

cradmin

एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025″ महोत्सव की जोर-शोर से तैयारी

cradmin

अखरोट, बादाम और पाइन नट्स के उत्पादन बढ़ाने पर जोर

cradmin

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की सेहत पर खास ध्यान, मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच

cradmin

श्री केदारनाथ में चीड़वासा के पास खाई में गिरी महिला का SDRF ने किया शव बरामद

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

cradmin

Leave a Comment