Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

उत्तराखंड का बदला मौसम, उच्च हिमालई क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक

देहरादून/उत्तरकाशी,जनपद में गुरुवार को मौसम के करवट लेने से हर्षिल घाटी और जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी रही।
हालांकि प्रशासन तेजी से पीएम मोदी के आगामी दौरे को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार युद्धस्तर पर कार्य करने में लगा हुआ है। मौसम आज बिगड़ा है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही इसमें सुधार होगा।वहीं गंगोत्री यमुनोत्री के साथ धनोल्टी, चकराता में अच्छी बर्फबारी हुई।

निचले इलाकों में घने बादल छाए रहे।

सुबह से ही यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरसाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश और बर्फबारी होने से ठंडक बढ़ गई है।गुरुवार की सुबह गंगोत्री धाम में बर्फ गिरनी शुरू हुई इसके साथ निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने के कारण तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम के करवट बदलते ही उच्च हिमालय की पहाड़ियां बर्फबारी से ढकनी शुरू हो गई हैं।बताते चले कि विगत कई दिनों से खिली चटक धूप के बीच गुरुवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू की थी। जिसके चलते तमाम क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। वहीं यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी होने से पर्यटन स्थलों में आए देश विदेश के श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का लुत्फ भी उठाया। तापमान में आई इस भारी गिरावट के साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो गया है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों के पहाड़ियों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड जरूर बढ़ गई है।
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही गंगोत्री धाम में बर्फबारी हुई है। जिससे ऊपरी इलाकों सहित निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

Related posts

विरासत महोत्सव में आज हुई आर्ट प्रतियोगिता में दून इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम व द्वितीय दोनों पुरस्कार हथियाए

cradmin

शीतकाल के लिए श्री केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिये कल बंद होंगे कपाट

prabhatchingari

जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा’— मुख्यमंत्री धामी

cradmin

Eye-Q ने 1 करोड़ लोगो का जीता भरोसा, किया लोगो का सफल इलाज

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में शोध नैतिकता पर सम्मेलन शुरू….

cradmin

स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है एक्स-रे तकनीशियनः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

Leave a Comment