---Advertisement---

उत्तरांचल उत्थान परिषद ने ई- लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन

By: prabhatchingari

On: Wednesday, January 29, 2025 6:49 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---


देहरादून, मौनी अमावस्या के शुभ अवसर एवं समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान एवं समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर संघचालक स्व० प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) की 103वीं पुण्य तिथि पर देहरादून के अलकनंदा इनक्लेव जोगीवाला रिंगरोड स्थित ‘सेवा निकेतन’ भवन के तृतीय तल में निर्मित लाइब्रेरी में उत्तरांचल उत्थान परिषद की ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र देहरादून में उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री बृजभूषण गैरोला माननीय विधायक डोइवाला (देहरादून), मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी उपस्थित एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा० शैलेन्द्र जी के द्वारा उत्तरांचल उत्थान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर लाइब्रेरी हाल के लोकार्पण एवं ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र के शुभारंभ के शिलापटों का अनावरण किया गया। ।*

*उत्तरांचल उत्थान परिषद के ‘सेवा निकेतन’ के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में उत्तरांचल उत्थान परिषद के सदस्य, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य मातृशक्ति, छात्र एवं युवाशक्ति एवं अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। स्थानीय विधायक डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन श्री आनन्द सिंह रावत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा० शैलेन्द्र एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री बृजभूषण गैरोला का बैज अलंकरण, अंग वस्त्र एवं प्रो० राजेन्द्र सिंह की जीवनी की पुस्तिका भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। उत्थान परिषद के महामंत्री राजेश थपलियाल ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सभी अन्य लोगों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उन्होंने कहा कि अन्य विभिन्न सामाजिक संगठनों की भांति उत्तरांचल उत्थान परिषद भी समय की आवश्यकता के अनुसार समाज के कमजोर वर्ग की सहायता के लिए लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सेवाकार्य करने का प्रयास कर रहा है। उत्तरांचल उत्थान परिषद के द्वारा विभिन्न स्थानों पर 5 लाइब्रेरी के संचालन के प्रयासों की श्रृंखला में आज देहरादून में छठवीं लाइब्रेरी प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भेय्या) ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र का शुभारंभ किया जा रहा है।*

संबोधन में मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डा० शैलेन्द्र जी ने पूर्व सर संघचालक स्व० प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) की 103 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया तथा कहा कि प्रो० राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैय्या जी का जीवन हम सभी को समाज सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक उत्तराखण्ड के प्रत्येक जनपद एवं मुख्य – मुख्य शहरों में इसी प्रकार की आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र खोलने में हर सम्भव सहायता देगा।
में कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड पुलिस श्री अनिल रतूड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड पवित्र नदियों का उद्गम ही नहीं सनातन धर्म, सभ्यता, संस्कृति एवं आस्था का भी केन्द्र है। इतिहास में इसका उल्लेख मिलता है कि केदारखण्ड एवं मानसखण्ड अनेक ऋषि – मुनियों की तपस्थली रही है। हमारे पूर्वजों ने आयुर्वेद एवं जड़ी -बूटयों आदि के ज्ञान को संरक्षित किया है।
अध्यक्ष अतिथि बृजभूषण गैरोला विधायक डोईवाला (देहरादून) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि उत्तरांचल उत्थान परिषद के द्वारा पूर्व सरसंघचालक प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) की 103 वीं पुण्यतिथि एवं मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रो० राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) ई-लाइब्रेरी एवं अध्ययन केन्द्र देहरादून का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने उत्तरांचल उत्थान परिषद के समाज सेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी उत्थान परिषद के समाज सेवा के कार्यों में हर सम्भव सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम संयोजक आनंद सिंह रावत ने मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में उत्तरांचल उत्थान परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यशोदा नन्द कोठियाल, डा० माधव प्रसाद मैठाणी, नरेश चन्द्र कुलाश्री, महेश चन्द्र, दिवाकर पैन्यूली, विपुल जोशी, श्री डीडी चौनियाल, श्री डी.एन. उनियाल, प्रकाश कुमाईं, राकेश राणा, प्रवीण राणा एवं बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं समाजसेवी मातृशक्ति एवं व्यक्ति विचार गोष्ठी में उपस्थित रहे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment