Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजनव्यापार

05 से 08 फरवरी तक परेड ग्राउंड में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव, लोकसंस्कृति का भव्य उत्सव

 

देहरादून। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 05 से 08 फरवरी 2026 तक परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 को लेकर आज प्रेस क्लब देहरादून में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती गीता धामी ने महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चार दिवसीय यह महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं, लोककला एवं लोकगीतों के संरक्षण और संवर्धन का सशक्त मंच बनेगा। इस अवसर पर समाज, गांव और प्रदेश के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को “नंदा शिखर सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उत्तराखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के करकमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अवगत कराया गया कि महोत्सव के दौरान प्रदेश के 13 जनपदों से आए कारीगर, किसान, शिल्पकार, लोक कलाकार, लघु उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूहों की बहनें अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। लगभग 100 स्टॉल पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को सशक्त बाजार मिलेगा और ‘वोकल फॉर लोकल’ तथा आत्मनिर्भर उत्तराखंड की अवधारणा को बल मिलेगा।

महोत्सव में उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान, स्थानीय उत्पादों, मिलेट्स, हस्तशिल्प एवं लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही बच्चों के लिए सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं तथा महिलाओं एवं बेटियों के लिए आत्म-सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

महोत्सव का शुभारंभ 05 फरवरी को प्रातः 11 बजे परेड ग्राउंड से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा से होगा। शोभायात्रा में मां नंदा देवी, गोलज्यू महाराज सहित अन्य देवी-देवताओं की डोलियां, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊँनी, गोर्खाली एवं पंजाबी वेशभूषा में सजी लोकसंस्कृति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

चारों दिन देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इनमें नरेन्द्र सिंह नेगी, पवनदीप राजन, ललित मोहन जोशी, बी.के. सामंत, सौरभ मैठाणी, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, इंदर आर्या एवं रेशमा शाह सहित अनेक प्रतिष्ठित कलाकार शामिल होंगे।

अंत में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से देवभूमि उत्तराखंड की जनता, मीडिया बंधुओं एवं संस्कृति प्रेमियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और उत्तराखंड की लोकविरासत को जीवंत बनाए रखने में सहभागी बनें।

प्रेस वार्ता में दायित्वधारी  गीताराम गौड़ सहित फाउंडेशन से जुड़े अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

अवैध खनन पर ढिलाई करने वाले चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

prabhatchingari

जेसीबी पर बोल्डर गिरने से व्यक्ति की मौके पर मौत, SDRF ने किया शव बरामद

prabhatchingari

ह्यूमन्स फ़ॉर ह्यूमैनिटी ने नवदान्या फ़ार्म में डॉ. वंदना शिवा के साथ ‘अर्थ डेमोक्रेसी रेज़िडेंसी’ किया आयोजित

cradmin

31 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें हों गड्ढा मुक्त

cradmin

चर्चित गढ़वाली फिल्म घपरोल का ट्रेलर लॉन्च किया …

prabhatchingari

लक्ष्मी नारायण भगवान के रूप में पूजे गए दंपति

prabhatchingari

Leave a Comment