---Advertisement---

निदेशक कार्यालय में तोड़फोड़: 01 हिस्ट्रीशीटर सहित 4 गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Monday, February 23, 2026 12:19 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून , रायपुर क्षेत्र के ननूरखेड़ा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखण्ड के निदेशक कार्यालय में हुई अराजकता, मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना के संबंध में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 हिस्ट्रीशीटर सहित 04 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर क्षेत्र के विधायक श्री उमेश शर्मा काउ अपने समर्थकों के साथ एक प्रकरण के संबंध में निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा से वार्ता हेतु कार्यालय पहुंचे थे। वार्ता के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा कार्यालय परिसर में कुर्सियां एवं अन्य सामग्री फेंककर तोड़फोड़ की गई। घटना में कार्यालय में उपस्थित कुछ कर्मचारियों को चोटें आईं।

इस संबंध में निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा  अजय कुमार नौडियाल की तहरीर एवं चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर थाना रायपुर में मु0अ0सं0-80/26 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही, विधायक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-81/26 में पृथक अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, उपलब्ध साक्ष्य एवं सीसीटीवी/वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपितों की पहचान की। तत्पश्चात 01 हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 04 आरोपितों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अरविन्द पुण्डीर उर्फ कल्ली, निवासी ननूरखेड़ा, थाना रायपुर, देहरादून

लक्ष्मण नवानी, निवासी शिवलोक कॉलोनी, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून

राकेश थपलियाल, निवासी तपोवन रोड, लाडपुर, थाना रायपुर, देहरादून

अक्षय राणा, निवासी सौंधोवाली, थाना रायपुर, देहरादून

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, कानून-व्यवस्था भंग करने तथा सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment