Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

सघन चेकिंग में पकड़ा गया शातिर वाहन चोर, दो बाइक बरामद

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार  कपिल कुमार, निवासी साईं मंदिर, नकरौन्दा, डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला में प्रार्थना पत्र दिया गया कि लच्छीवाला स्थित मणि माई मंदिर के पास से उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (संख्या UP20-BN-6878) किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0स0-335/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी  द्वारा मामले के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा सुरागरसी–पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिनांक 28 दिसंबर 2025 को लच्छीवाला–डोईवाला रोड पर सघन चेकिंग के दौरान अभियुक्त कुलदीप शर्मा पुत्र आनंद शर्मा को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने मणि माई मंदिर के पास से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। अभियुक्त की निशानदेही पर लच्छीवाला के जंगल क्षेत्र से दूसरी चोरी की गई मोटरसाइकिल HF डीलक्स (संख्या UP20BA-2283) भी बरामद की गई। अभियुक्त का नाम/पता: कुलदीप शर्मा पुत्र आनंद शर्मा, निवासी: मुन्नी देवी कॉलोनी, स्यौहरा रोड, धामपुर, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल पता: रानीपुर मोड़, जिला हरिद्वार।बरामदगी:मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (UP20-BN-6878), मोटरसाइकिल HF डीलक्स (UP20BA-2283) पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है तथा विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related posts

23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

cradmin

38वें नेशनल गेम्स के प्रदेश के सभी पदक /मेडल विजेता होंगे महाभोज में शामिल

prabhatchingari

हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड देशभर में दूसरे स्थान पर

prabhatchingari

दुःखद खबर: गंगनानी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत की आशंका

prabhatchingari

बीकेटीसी द्वारा सावन संक्रांति से विश्व शांति के लिए रुद्राभिषेक पूजा शुरू

cradmin

गुमखाल के पास कार हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया 03 लोगों को सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

Leave a Comment