Advertisement

शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण कर मनाया विजय दिवस

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, December 16, 2025 5:30 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून। नमस्ते सदा वत्सले फाउंडेशन द्वारा विजय दिवस  के अवसर पर “एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान के तहत बड़ोवाला स्थित शिमला बायपास मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।

 

इस अवसर पर फाउंडेशन परिवार की ओर से चंद्रशेखर जोशी, रजनी जोशी, अनीता डंडरियाल, बबीता रावत, आशा सेठी, अंजनी लेखवार सहित अनेक मातृशक्ति उपस्थित रहीं। सभी ने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ शहीदों के नाम” जैसे अभियानों से न केवल देशभक्ति की भावना सुदृढ़ होती है, बल्कि भावी पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में भी सहायता मिलती है। फाउंडेशन द्वारा आगे भी इस तरह के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment