Advertisement

सीनियर छात्रों को शिक्षा, समाज सेवा और उद्यमिता का मंत्र देगा विद्या शक्ति 2025

By: Naveen Joshi

On: Monday, August 25, 2025 6:50 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,

गुरु नानक कॉलेज, देहरादून में  “विद्या शक्ति 2025” नामक चार दिवसीय सीनियर्स इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत उत्साह और गरिमा के साथ हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीनियर छात्रों को शिक्षा, समाज सेवा और उद्यमिता की दिशा में मार्गदर्शन देना है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सीईओ  भूपिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए किया। सीओओ श्रीमती विनीत अरोड़ा ने संस्थान की नीतियों व संसाधनों की जानकारी दी और छात्रों को आत्मविश्वास के साथ करियर तय करने का संदेश दिया। वहीं सीएसओ  सैथजीत सिंह ने समाज सेवा की महत्ता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की, उपाध्यक्ष  सुनील कुमार मलिक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और निदेशक डॉ. एस. दुरैवेल ने “विद्या शक्ति” को छात्रों के प्रोफेशनल जीवन की ठोस शुरुआत बताया।

पहले सत्र में Humans For Humanity संस्था के  अनुराग चौहान ने समाज सेवा से जुड़े अनुभव साझा किए और बताया कि आगामी स्वास्थ्य शिविरों में कॉलेज के छात्र सक्रिय भागीदारी करेंगे। दूसरे सत्र में श्री मोहित नागपाल ने छात्रों को उद्यमशीलता की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल नौकरी पाने वाले ही नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बन सकते हैं।

सीएसओ  सैथजीत सिंह ने दोनों अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए।

“विद्या शक्ति 2025” का पहला दिन छात्रों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इस आयोजन ने उन्हें प्रोफेशनल दृष्टिकोण के साथ-साथ समाज व नवाचार से जुड़ने की दिशा भी प्रदान की।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment