Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखण्ड में बढ़ी सतर्कता, संवेदनशील इलाकों में सघन जांच जारी

 

 

देहरादून,। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

 

राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल्स तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना देने तथा सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

राज्यभर में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कारें, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) एवं डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर दिया गया है। इन टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सघन तलाशी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी गतिविधियों की राज्यस्तरीय निगरानी पुलिस मुख्यालय कंट्रोल रूम से की जा रही है।

 

पुलिस महानिदेशक ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर तुरंत दें।

 

उत्तराखण्ड पुलिस पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे हुए है।

 

Related posts

उत्तराखंड क्रिकेट को नई उड़ान : सीएयू सचिव किरण रौतेला वर्मा ने

cradmin

श्री सत्य साईं मंदिर में स्टडी सर्कल, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना पर हुआ मंथन

cradmin

दून में खौफनाक कत्ल का खुलासा, तीन हत्यारे गिरफ्तार

cradmin

डीएम का जलवा : 3 वर्षो से निर्विवाद विरासतन दर्ज कराने को भटक रहे फरियादी की, मौेक पर दर्ज कराई खतौनी

prabhatchingari

ड्यूटी के दौरान संयमित एवं अनुशासित व्यवहार रखने के दिए निर्देश

cradmin

आंगनबाड़ी कार्यकत्री से काम कराएंगे तो देना होगा टीए डीए

cradmin

Leave a Comment