Advertisement

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, October 29, 2025 10:22 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु इंडक्शन प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैकल्टी, स्टाफ और वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागन्तुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक धुनों के बीच पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर उठा।

 

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के प्रेरणादायी संदेश से हुई। बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. (प्रो.) जी. रामालक्ष्मी, डीन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. मालविका कांडपाल, डीन यूनिवर्सिटी स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, एवं डॉ. संजय शर्मा, परीक्षा नियंत्रक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

 

एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम नर्सिंग के क्लास कोऑर्डिनेटर्स ने विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। डॉ. (प्रो.) जी. रामालक्ष्मी ने नवागन्तुक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए नर्सिंग पाठ्यक्रम के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को निष्ठा और सेवा भाव के साथ अपने पेशे में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

डॉ. मालविका कांडपाल ने विद्यार्थियों को स्टूडेंट वेलफेयर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं और विश्वविद्यालय की विभिन्न छात्रहित योजनाओं की रूपरेखा बताई।

 

इस अवसर पर डॉ. के. पन्मारी, रीना मईबम, अनुग्रह रोबर्ट, गरिमा क्षेत्री, कंचन नेगी और प्रगति रावत सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे। पूरा समारोह आशा, ऊर्जा और खुशी से सराबोर रहा, जिसमें नए विद्यार्थियों ने नर्सिंग के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम बढ़ाया।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment