---Advertisement---

जलते जंगल- सुलगता पहाड़,कैसे होगा राज्य- खुश हाल, हिमालय- पूछ रहा सवाल” पर वेबिनार

By: prabhatchingari

On: Saturday, May 4, 2024 5:14 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*जलते जंगल- सुलगता पहाड़,कैसे होगा राज्य- खुश हाल, हिमालय- पूछ रहा सवाल” पर वेबिनार*
चमोली (प्रदीप लखेड़ा )
सेवा इंटरनेशनल द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस 4 मई 2024” को उत्तराखंड मे बढ़ती दावनल की घटनाओ एवम इन घटनाओ में जनधन की हानि के साथ ही मृतकों की बढ़ती संख्या पर एक वेबिनार आयोजित किया गया l जिसका विषय “जलते जंगल- सुलगता पहाड़,कैसे होगा राज्य- खुश हाल, हिमालय- पूछ रहा सवाल”प्रमुखता से रहा l
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिश्रित वन के प्रणेता एवम पर्यावरण विद्ध जगत सिंह चौधरी जंगली, चिपको आंदोलन नेत्री श्रीमती बाली देवी के साथ ही अतिथियों में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, वन संरक्षण कार्यकर्ता देव राघवेंद्र,की उपस्थिति रही l
कार्यक्रम में बढ़ती आग की घटनाओं के लिए चीड़ की बढ़ती संख्या के साथ ही जलवायु परिवर्तन एवम जागरूकता की कमी,संसाधनों का अभाव एवम लचर सुरक्षा तंत्र को जिम्मेवार बताते हुए वक्ताओं ने मिश्रित वनों को बढ़ावा देने, चीड़ को वनों से हटाने एवम वन अग्नि से बचाव के लिए सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया l
वक्ताओ ने कहा की वनअग्नि की घटनाओं में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर है, और इस से बचाव के लिए किये जा रहे प्रयास नाकाफी हैं l वक्ताओ ने कहा कि जिस् प्रकार से राज्य में दावानल फैल रहा है, इसे राज्य आपदा घोषित कर, आपदा के समान ही बचाव के कार्य तीव्र गति से करने की आवश्यकता है / वक्ताओ ने कहा की अल्मोड़ा जिले में मृतकों के संख्या यह कहने के लिए काफी है की वनअग्नि अब जंगलो की ही समस्या नहीं है अपितु आग आज आबादी को भी प्रभावित कर रही है लो वक्ताओ ने कहा की वनों की यह आग ना केवल राज्य के परिस्थितीतंत्र को खतरा है बल्कि इसके चलते राज्य के लोगों की आर्थिकी एवम रोजगार भी प्रभावित हो रहे हैं l
वक्ताओ ने कहा कि राज्य के जंगलों की आग से जानवरों,पक्षियों, जीव जन्तुओ की अकाल मृत्यु के साथ ही जंगली जानवर आग से बचने के लिए आबादी क्षेत्रों मे बड़ी संख्या मे आ कर बच्चों और महिलाओ की मौत का कारण बन रही हैं l
वक्ताओ ने कहा कि वनग्नि की इन घटनाओ में वृद्धि को रोकने के लिए सामुदायिक सहभागिता के साथ युधस्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है। वक्ताओं ने कहा की जो श्रद्धालु,तीर्थ यात्री, घुमंतु यात्री देश- विदेश से यहाँ यात्रा के लिए आते हैं, वो भी वनग्नि की इस घटना से देव भूमि से अच्छा संदेश नही ले के जा सकते l इस लिए समय है कि हम सब मिलकर इस पर कार्य करते हुए समाधान करें l
कार्यक्रम में जनपद चमोली एवम रुद्रप्रयाग के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ, किशोरी समूहों, महिला मंगल दल, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, पत्रकार,बुधिजिवी वर्ग आदि ने भाग लिया l कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रदीप नेगी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद किया l कार्यक्रम का संचालन मनबर रावत ने किया l
कार्यक्रम में सेवा के राज्य प्रबंधक तारक राम,संदीप बरत्वाल,ममता देवी, लता, बीना देवी, कपिल देव, कमला देवी, विजय रावत, मनोज बेंजावाल,पूजा देवी, मंदोदरी पंत, रघुवीर नेगी, वंदना गुसाईं ने अपने विचार व्यक्त किये l

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment