---Advertisement---

आज का पंचांग और राशिफल: किसे मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

By: Naveen Joshi

On: Monday, May 11, 2026 7:28 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून ,आज ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल और शुभ योगों के प्रभाव से सोमवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज सूर्य, बुध और मंगल की युति से बना त्रिग्रही योग करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में बड़ा प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जबकि कुछ लोगों को सतर्क रहकर फैसले लेने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं।विक्रम संवत् – 2083, संवत्सर नाम – रौद्र, शक संवत् – 1948, ऋतु – ग्रीष्म ऋतु, मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध), पक्ष – कृष्ण पक्ष, तिथि – नवमी तिथि दिन 3:25 तक, इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ।, नक्षत्र – शतभिषा नक्षत्र रात्रि 1:29 तक, तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र।, योग – ऐन्द्र योग रात्रि 1:04 तक, इसके बाद वैधृति योग।, करण – गर करण दिन 3:25 तक, तत्पश्चात वणिज करण।, विशेष योग – कुमार योग रात्रि 1:29 से प्रारंभ।, व्रत / विशेष – भद्रा रात्रि 3:09 से प्रारंभ, पंचक प्रभावी।, चंद्रमा – संपूर्ण दिन एवं रात्रि कुंभ राशि में रहेंगे।, सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 7:31 बजे, मंगल का अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि प्रवेश दिन 12:39 बजे, हर्षल का कृत्तिका नक्षत्र चरण 4 में प्रवेश रात्रि 3:12 बजे, राहुकाल – सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक।, दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए पूर्व दिशा की यात्रा टालना शुभ रहेगा।, आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य, आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुंभ होगी।, रात्रि 1:29 तक जन्म लेने वाले बच्चों का नक्षत्र शतभिषा, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद रहेगा।

मेष , आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। त्रिग्रही योग के प्रभाव से करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक लाभ संभव है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

वृषभ , दिन मिला-जुला रहेगा। बढ़ते खर्च मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आंखों और पैरों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन ,आर्थिक लाभ और प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

कर्क ,कार्यस्थल पर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, हालांकि थकान और तनाव बना रह सकता है।

सिंह ,भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। शिक्षा और करियर में सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं।

कन्या ,आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। करियर और व्यापार में अचानक चुनौतियां सामने आ सकती हैं। धन हानि से बचने के लिए जोखिम भरे फैसले न लें। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

तुला ,साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक,चुनौतियों के बीच सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें।

धनु ,विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर ,पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में राजनीति से दूर रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ ,साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में आपके कार्यों की सराहना होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

मीन ,आर्थिक मामलों में स्थिरता और प्रगति के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार में विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें। नौकरी में प्रमोशन की चर्चा आगे बढ़ सकती है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment