Advertisement

वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ : मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 2, 2025 3:08 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से वन्यजीव सप्ताह-2025 का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली घण्टाघर, परेड ग्राउंड व सर्वे चौक से होती हुई मालसी जू तक पहुँची और राहगीरों को वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।

 

हर वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष इसका 74वां आयोजन “मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व” थीम पर आधारित है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वन और वन्यजीव पारिस्थितिकी तंत्र के अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं। उन्होंने कहा कि मानव और वन्यजीव के बीच सह-अस्तित्व ही प्रकृति की स्थिरता और पर्यावरण सुरक्षा की कुंजी है। उत्तराखण्ड की हरित धरोहर को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे वन्यजीव संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित व समृद्ध पर्यावरण सुनिश्चित करें।

 

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 से 8 अक्तूबर तक दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र में वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। वहीं 3 अक्तूबर को मालसी जू, देहरादून में विशेष जागरूकता कार्यक्रम होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, पर्यावरणविद् एवं नागरिक भाग लेंगे।

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन  आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) डॉ. समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक  रंजन कुमार मिश्र सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment