---Advertisement---

नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद – राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, October 14, 2025 3:16 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून/उत्तरकाशी,राज्य मंत्री एवं भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामसुन्दर नौटियाल 17 अक्टूबर को चिन्यालीसौड़ विकासखंड में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम ब्लॉक सभागार, चिन्यालीसौड़ में आयोजित किया जाएगा।

 

राज्य मंत्री नौटियाल ने बताया कि हाल ही में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी रहे प्रतिनिधियों के साथ यह संवाद लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश ने भीषण आपदाओं का सामना किया, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का अवसर नहीं मिल पाया।

 

नौटियाल ने कहा कि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करते हैं। “भारत की आत्मा गांव में बसती है, और गांवों का सशक्त नेतृत्व ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है,” उन्होंने कहा।

 

उन्होंने आगे कहा कि जब पंचायत प्रतिनिधि अपनी नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उसी वर्ष उत्तराखंड राज्य भी अपने गठन की रजत जयंती मना रहा है। यह समय राज्य निर्माण के सपनों को साकार करने और विकास के अगले चरण में प्रवेश करने का है। जनता ने आपको जो विश्वास सौंपा है, उस पर खरा उतरने की अपेक्षा पूरे प्रदेश को है।

 

दीपावली जैसे प्रकाश पर्व से पूर्व आयोजित यह सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम प्रतिनिधियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों, संभावनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में ठोस कार्यनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment