Advertisement

,

देहरादून में भक्ति की बयार: पवननंदन महाराज सुनाएंगे श्रीमद् भागवत कथा

By: prabhatchingari

On: Thursday, April 24, 2025 6:48 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून : आध्यात्मिक जगत के जाने-माने प्रवक्ता, पूज्य पवननंदन महाराज आगामी 28 अप्रैल से 4 मई तक देहरादून के सुभाष नगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की अमृत वर्षा करेंगे। यह भव्य आयोजन सेठ पन्नालाल ग्राउंड, आर्य इंटर कॉलेज के निकट होगा, जिसकी जानकारी श्रीमद् भागवत सेवा एवं जन कल्याण समिति (रजि०), सुभाष नगर के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद राई ने पत्रकार वार्ता में दी। यह बारहवीं बार है जब महाराज जी देहरादून में अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को भावविभोर करेंगे।
रविवार, 27 अप्रैल को दोपहर 4:00 बजे, दुर्गा मंदिर के पास, किशन गैस गोदाम गली नंबर 5, क्लेमेंट टाउन से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति इस शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगी। इस दिव्य कथा का आयोजन आगामी चारधाम यात्रा की सफलता, राष्ट्र के समग्र विकास और देवभूमि उत्तराखंड की शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना के साथ किया जा रहा है। पवित्र नदियों के जल से भरे कलश शोभायात्रा में शामिल होंगे, जो सनातन धर्म के जयकारों के साथ आयोजन स्थल सेठ पन्नालाल ग्राउंड पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।
28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से परम पूज्य पवन नंदन महाराज जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ होगा और यह दिव्य कथा 4 मई 2025, रविवार को विश्राम लेगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने और प्रसाद आदि की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।
श्रीमद् भागवत सेवा जन कल्याण समिति सुभाषनगर न केवल आध्यात्मिक आयोजन करती है, बल्कि जरूरतमंद लोगों को अनाज, भोजन सामग्री और पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराती है। पत्रकार वार्ता में विनोद राई के साथ अभिषेक परमार, नवीन जोशी, गणेश, के.एन. लोहनी, कैलाश भट, दीपक गुसाईं, धन सिंह फतियाल, मालती राई, कादंबरी शर्मा, मीना जयरथ और रेखा लोहनी भी उपस्थित थे। यह आध्यात्मिक समागम निश्चित रूप से देहरादून के निवासियों के लिए भक्ति और ज्ञान का एक अनुपम अवसर होगा।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment