Advertisement

,

ग्राहक सेवा सर्वोपरि की दृष्टि से ग्रामीण बैंक की सेलाकुई शाखा के नये परिसर का किया गया उदघाटन

By: prabhatchingari

On: Wednesday, July 24, 2024 6:40 AM

Google News
Follow Us
------

देहरादून:-
ग्रामीण बैंक ने ग्राहकों को शाखा परिसरों में अच्छी सुविधायें प्रदान करने की मुहीम के अन्तर्गत शहर की सेलाकुई शाखा को नये परिसर में स्थानान्तरित किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री हरि हर पटनायक ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बैंक अपनी पंचलाइन उत्तराखण्ड का अपना बैंक, उत्तराखण्ड का उत्तम बैंक के तहत शाखा परिसरों को सुसज्जित कर रहा है। उन्होेंने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही शिमला बाई पास शाखा को नया रूप प्रदान किया गया है। उक्त मौके पर महाप्रबन्धक सुश्री भारती नौडियाल ने कहा आज के दौर में ग्रामीण बैंक समस्त वित्तीय सुविधाओं को एक ही छत के नीचे तत्परता से प्रदान कर रहा है। क्षेत्रीय प्रबन्धक एम.एस. डसीला ने सेलाकुई क्षेत्र के समस्त व्यापार वासियों तथा जनता से बैंक से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबन्धक श्री शोभित कपूर, क्षेत्रीय कार्यालय पदाधिकारी, सेलाकुई व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment