Advertisement

ग्राफिक एरा में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला शुरू…

By: Naveen Joshi

On: Friday, March 13, 2026 6:36 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा तकनीकों और साइबर हमलों से बचाव की ट्रेनिंग देने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई।

 

आज ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में साइबर अपराध और उसे सुरक्षा की रणनीति विषय पर यह कार्यशाला शुरू हुई। बेंगलुरु के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ मुकेश राव ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा वैश्विक आवश्यकता बन चुकी है। प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं, मोबाइल और वेब सुरक्षा से जुड़े आधुनिक टूल्स व तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में मुकेश राव ने छात्र-छात्राओं को एआई के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी को रोकने और डिजिटल सिस्टम को अधिक सुरक्षित बनाने की तकनीक सिखाई।

 

इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया। कार्यशाला में डिपार्टमेंट के हेड डा. अनुपम सिंह के साथ डा. सौमित्र चट्टोपाध्याय, अमृता तिवारी, अनिकेत रावत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment