---Advertisement---

ग्राफिक एरा में विदेश में उच्च शिक्षा पर कार्यशाला

By: prabhatchingari

On: Wednesday, March 5, 2025 10:44 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, जर्मनी की मार्टिन लूथर यूनिवर्सिटी की वाइस रेक्टर प्रो. (डा.) क्रिस्टिन फस्र्ट ने भारतीय छात्र-छात्राओं के लिये जर्मनी में पढ़ने व करियर बनाने के अवसरों पर जानकारी दी।
ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेण्टर में भारतीय छात्रों के लिये जर्मनी में सहयोग और फैलोशिप के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रो. फस्र्ट ने छात्र-छात्राओं को स्लाइड्स के जरिए विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पाठ्क्रमों व शिक्षा पद्वति के बारे में बताया। उन्होंने जर्मनी से पीएचडी व मास्टर करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को स्काॅलरशिप, फैलोशिप व आॅनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आस्टेªलिया में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिये आस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आस्ट्रेलिया की प्रख्यात विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को अपने-अपने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों व शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन आॅफिस आॅफ इण्टरनेशनल अफेयर्स ने किया। कार्यशाला में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिन्दर सिंह, डीन इण्टरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर, वाइल्ड लाईफ इंस्टीट्यूट आॅफ इण्डिया (देहरादून) के वैज्ञानिक प्रो. रमेशकृष्णा मूर्ति और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन डा. भारती शर्मा ने किया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 1, 2026

April 30, 2026

April 30, 2026

April 30, 2026

April 28, 2026

April 28, 2026

Leave a Comment