---Advertisement---

ग्राफिक एरा में वैज्ञानिक और साहित्यिक सत्यों पर कार्यशाला

By: prabhatchingari

On: Monday, March 3, 2025 7:18 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, अमेरिका की इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक प्रो. जे. स्काॅट जार्डन ने वैज्ञानिक और साहित्यिक सत्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक और साहित्यिक सत्य वास्तव में एक दूसरे से भिन्न है विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रो. जार्डन ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वैज्ञानिक सत्य और साहित्यिक सत्य दोनों अलग-अलग तरह से सच्चाई को समझाने की कोशिश करते हैं। जहां वैज्ञानिक सत्य आकृति और अनुभविक प्रमाणों पर आधारित होता है वहीं दूसरी ओर साहित्यिक सत्य व्यक्तिगत अनुभवों और व्याख्याओं पर आधारित है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक और साहित्यिक सत्य कभी-कभी एक दूसरे के विपरित होते हैं लेकिन यह अभाषी संघर्ष उनके उद्देश्यों और ज्ञान वैज्ञानिक आधारों में अंतरो का परिणाम होता है। प्रो. जार्डन ने स्लाइड्स के जरिए विभिन्न थ्योरिज पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में शारदा यूनिवर्सिटी की डा. गुरप्यारी भटनागर भी शामिल र्हुइं। कार्यशाला का आयोजन डिपार्टमेण्ट आॅफ इंग्लिश ने किया। कार्यशाला में इंग्लिश डिपार्टमेण्अ की एचओडी डा. रूपिन्दर कौर, मीडिया एण्ड माॅस कम्यूनिकेशन की एचओडी डा. ताहा सिद्धकी, डा. विपिन कुमार, हिमांशु नेगी और इंग्लिश डिपार्टमेण्ट के साथ ही माॅस कम्यूनिकेशन और फाइन आट्र्स के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment