Advertisement

,

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने पर युवक गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 9, 2025 5:58 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून,  गणेश विसर्जन के दौरान हुड़दंग और मारपीट कर रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कानून का पाठ पढ़ाया। घटना थाना कैंट क्षेत्र के कौलगढ़ और बिंदाल इलाके की है।

 

पुलिस के अनुसार 08 सितम्बर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ युवक आपसी विवाद के चलते सड़क पर झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उन्होंने सड़क पर हुड़दंग करना शुरू कर दिया।

 

पुलिस द्वारा बीच-बचाव कर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक नहीं माने और आपस में झगड़ने पर आमादा रहे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चारों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम—1. मुन्ना (26 वर्ष) पुत्र जगदीश साह, निवासी बिंदाल पुल कॉलोनी, प्रकाश नगर, कैंट,2. सचिन कुमार (20 वर्ष) पुत्र जगदीश साह, निवासी बिंदाल पुल कॉलोनी, प्रकाश नगर, कैंट,3. अनिकेत रावत उर्फ शानू (18 वर्ष) पुत्र अजय रावत, निवासी मित्रलोक कॉलोनी, बल्लुपुर रो, 4. मुकुल कुमार साहू (23 वर्ष) पुत्र राम शंकर, निवासी सिरमौर मार्ग, लोहारवाला, चौकी बिंदाल, थाना कैंट

 

 

 

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment