Advertisement

,

देहरादून की तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक की मौत

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, February 11, 2026 3:54 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। शहर की व्यस्त तिब्बती मार्केट में  दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली डालनवाला क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवक स्कूटी पर सवार होकर बाजार में पहुंचे और भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ ही क्षणों में उसने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में घटित हुई, जिससे आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा आवागमन नियंत्रित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश में शहर के प्रमुख चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment