---Advertisement---

यूट्यूबर नंदुली देवी बनीं वाण गांव की ग्राम प्रधान, 248 मतों से मिली जीत, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

By: Naveen Joshi

On: Friday, August 1, 2025 6:36 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

चमोली (प्रदीप लखेड़ा) देवाल ब्लॉक के वाण गांव में ग्राम प्रधान पद पर यूट्यूबर नंदुली देवी ने 248 मतों से जीत दर्ज की। कुल 751 मतों में से 37 मत रद्द हुए, जबकि नंदुली देवी को 481 और उनकी प्रतिद्वंद्वी सीमा देवी को 233 मत मिले।

दोनों ही प्रत्याशी सोशल मीडिया पर सक्रिय यूट्यूबर हैं और पहाड़ की संस्कृति से जुड़े वीडियो बनाती हैं। पूर्व में महिला मंगल दल अध्यक्षा रह चुकीं नंदुली देवी के जीतने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

नव-निर्वाचित प्रधान ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन और नंदा राजजात पर विशेष कार्य करने का संकल्प लिया।

सीमा देवी ने हार को स्वीकारते हुए भविष्य में जनता का विश्वास जीतने की बात कही।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment