Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

कर्मचारी कल्याण सर्वोपरि, अनुशासन पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी

देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने  पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि कर्मचारियों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है, किंतु अनुशासन के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनपद की पहली परेड में एसएसपी सख्त तेवरों में नजर आए और अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा कार्यकुशलता के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।

परेड के दौरान एसएसपी स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दौड़ में शामिल हुए तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता उसकी फिटनेस और अनुशासन पर निर्भर करती है।

परेड समाप्ति के उपरांत पुलिस लाइन परिसर के निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्द और बैरकों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने गार्द कमांडर और संबंधित कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि अनुशासन और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान वाहनों की लॉग बुक एवं रनिंग रजिस्टरों की जांच की गई। अभिलेख अद्यावधिक न पाए जाने पर उपनिरीक्षक परिवहन शाखा को कड़ी फटकार लगाई गई तथा सभी रजिस्टरों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। लापरवाही की पुनरावृत्ति पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर के निरीक्षण के दौरान बैरकों एवं मैस में सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए एसएसपी ने मैस की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता तथा गोदाम में कच्चे राशन के सुव्यवस्थित भंडारण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणरत आरक्षियों के स्वास्थ्य और सुविधा के साथ किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) शाखा के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध उपकरणों एवं आकस्मिक स्थिति में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी ली गई। संदिग्ध वस्तु या बम की सूचना पर त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए थाना पुलिस और बीडीएस टीमों के नियमित संयुक्त प्रशिक्षण पर बल दिया गया, ताकि फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस लाइन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों से वार्ता कर निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस कर्मियों के वेलफेयर, कार्यस्थल की सुविधाओं और संसाधनों में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, लेकिन कर्तव्यपालन में ढिलाई और अनुशासनहीनता पर कठोर कार्रवाई की

Related posts

द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे

prabhatchingari

“नशामुक्त उत्तराखंड” के संकल्प संग ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ

cradmin

ग्राफिक एरा में डिपार्टमेण्ट एकेडमिक एक्सटेंशन काउंसिल की बैठक

prabhatchingari

संयुक्त समन्वय समिति का प्रदर्शन, डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया विरोध

cradmin

भगवान भोलेनाथ की पावन धरा पर आने वाले पर्यटक, श्रद्धालु बन कर आयें-मुख्यमंत्री

prabhatchingari

भारत और जापान की साझी संस्कृति बन सकती है विश्व सहयोग का आधार

cradmin

Leave a Comment