Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

गुरुनानक जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में टेका मथा, सिख समुदाय सहित प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

 

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स में मथा टेका। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि  गुरु नानक देव जी ने समाज की कुरीतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों और शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन मानवता, समानता और सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज में भाईचारे, सद्भाव और आपसी एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात कर हम एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

अबकी बार, ट्रिपल इंजन की सरकार : रेखा आर्या

cradmin

पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ काम करें: महाराज

prabhatchingari

केनस्टार लाया भारत के पहले 5-स्टार बीईई रेटेड एयर कूलर; अब मिलेगी कम बिजली में दमदार कूलिंग

cradmin

ट्रांसजेंडर अधिनियम पर सेवा इंटरनेशनल की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

cradmin

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का सफल समापन

cradmin

शिकायतकर्ता की संतुष्टि को मानक बनाकर किया जाए समस्याओं का निस्तारण – मुख्यमंत्री

cradmin

Leave a Comment