देहरादून। नववर्ष की शुभ बेला पर 1 जनवरी 2026 को संसारी माता मंदिर, गोर्खा संघ में महिला जागृति संस्थान द्वारा पूजा-अर्चना के साथ भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर माता रानी की स्तुति में भजनों का गायन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
संस्था की अध्यक्षा नीरू थापा ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के प्रथम दिन माता की पूजा तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य देश, प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली, शांति और मंगलमय जीवन की कामना करना है।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
