Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृतिराष्ट्रीय

आज का पंचांग: माघ गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन पंचांग-अनुसार शुभ-अशुभ योग व समय

देहरादून,आज पंचांग और राशिफल माघ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन विशेष योगों और व्रत-पर्वों के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज पूरे दिन चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेगा, जिससे कुंभ राशि से जुड़े जातकों पर विशेष प्रभाव रहेगा।

संवत एवं काल गणना, विक्रम संवत्: 2082, शक संवत्: 1947, अयन: उत्तरायण, ऋतु: शिशिर ऋतु, मास (महीना): माघ,पक्ष: शुक्ल, तृतीया तिथि रात्रि 2:48 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी, नक्षत्र: धनिष्ठा – दिन 1:58 बजे तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र, योग: व्यतिपात योग – रात्रि 6:58 बजे तक, तत्पश्चात वरियान योग, करण: तैतिल – दिन 2:45 बजे तक, इसके बाद गर करण, आज का विशिष्ट योग, राजयोग: दिन 1:58 बजे तक, रवियोग: दिन 1:58 बजे से प्रारंभ, राहुकाल एवं दिशा शूल, राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक, दिशा शूल: आज उत्तर दिशा में शूल रहेगा, इस दिशा में यात्रा से बचें, गौरी तृतीया, व्यतिपात पुण्य, पंचक, हेमू कालाणी शहीद दिवस (सिंधी समाज), राष्ट्रीय माघ मास प्रारंभसावान मु. मास 8 प्रारंभ, आज दिन-रात चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा, राशि: कुंभ, नक्षत्र: दिन 1:58 बजे तक धनिष्ठा, इसके बाद शतभिषा, पाद: ताम्र पाद

आज का राशिफल , मेष राशि में पारिवारिक अशांति से सावधान रहें, जबकि तुला और वृश्चिक को भाग्य का साथ मिलेगा।

मेष , मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। साथ ही आज आप आर्थिक मामलों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। आज आपको संतान से संबंधित किसी चिंता या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कूटनीति से आपको लाभ मिलेगा। शाम का समय परिजनों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। छात्रों को परीक्षा की तैयारी और तेज करनी होगी। पिता पारिवारिक कारोबार में सहयोग कर सकते हैं। जोखिम लेने से बचें।

वृषभ,आज का दिन लाभदायक रहेगा और संतान से जुड़ी किसी चिंता से राहत मिलेगी। राजनीति और सामाजिक कार्यों में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं और सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक व्यवसाय में पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका संपत्ति से संबंधित कोई विवाद हो सकता है जिस वजह से आपको मानसिक अशांति भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और रचनात्मक सोच से फायदा होगा।

मिथुन ,आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने सामान का ध्यान रखें, चोरी या खोने का भय बना रहेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे।

कर्क ,आज का दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा और कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है। मेहनत का फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी और बच्चों से जुड़ा कोई काम पूरा होगा। राजकीय मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

सिंह ,आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। विरोधी और शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है और कोई उपहार मिलने का योग भी बन सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

कन्या ,आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में किए गए प्रयासों से अल्पकालीन सफलता मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे खर्च बढ़ेगा लेकिन सम्मान और प्रभाव भी बढ़ेगा। माता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। छात्र शिक्षा के प्रति गंभीर रहेंगे और शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे।

तुला ,कमाई के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा और नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में फायदेमंद होंगे। परिवार में किसी पार्टी या आयोजन का माहौल बन सकता है। लेन-देन से जुड़ी पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक ,आज आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन सेहत का विशेष ध्यान रखें। परिवार में संतुलन बनाए रखने से सुखद समय व्यतीत होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आज गाय को हरा चारा खिलाएं। चारा खिलाते समय मन ही मन अपनी परेशानी कहें। इससे मानसिक तनाव कम होगा और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।धनु ,आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ और कार्यों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और किसी महिला मित्र से सहयोग मिल सकता है।

मकर ,पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़े प्रयास सफल होंगे। व्यापारियों को नए लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में सफलता मिलेगी और जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। ससुराल पक्ष से अपेक्षित लाभ मिल सकता है। शाम को प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। दूसरों के मामलों से दूरी बनाए रखें।हरे रंग का वस्त्र धारण करें और हरी मूंग या हरी सब्जी का दान करें। इस उपाय को करने से बुध ग्रह की शुभता मजबूत होती है।

कुंभ, कार्यक्षेत्र में सजग होकर काम करना होगा। मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें और बाहरी खानपान से परहेज करें। लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। लोहे से जुड़े काम में अच्छी कमाई होगी और किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा।

मीन ,आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी, लेकिन कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं।

Related posts

आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार को किया गया पुरुस्कृत

cradmin

पर्यटकों के लिए खुशखबरी — जी.एम.वी.एन. होटलों में अब शीतकालीन सीजन पर 50 प्रतिशत छूट

cradmin

चयनित नर्सिंग अभ्यर्थियों ने की नियुक्ति देने की मांग

prabhatchingari

देवभूमि उत्तराखण्ड में होगा अभाविप का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन; 1500 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

cradmin

एनसीसी बालिका वाहिनी ने कैंसर एवं पैलिएटिव केयर के प्रति किया जागरूक

prabhatchingari

बर्फबारी के बीच दुर्गम गांव पहुंचे ग्राफिक एरा के डॉक्टर

cradmin

Leave a Comment