Prabhat Chingari
यात्राराष्ट्रीय

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल

देहरादून, उड़ीसा से पत्रकारों का  प्रतिनिधिमंडल  चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर की ओर से इस प्रेस टूर का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन धरोहरों से मीडिया प्रतिनिधियों को अवगत कराना है।

देहरादून पहुंचने पर प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल ने प्रेस सूचना ब्यूरो भुवनेश्वर के सहायक निदेशक महेंद्र जेना और सूचना सहायक विकास रंजम दलाई के साथ उड़ीसा से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

चार दिवसीय प्रवास के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल प्रदेश में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण करेगा और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत उड़ीसा के पत्रकार उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भी भेंट करेंगे। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल शौर्य स्थल, वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDC), राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे सहित कई प्रमुख संस्थानों और परियोजनाओं का दौरा करेगा।

इस दौरान पत्रकारों को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपराओं से भी रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

इस यात्रा के माध्यम से पत्रकार राज्य में संचालित भारत सरकार की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एकत्र करेंगे तथा अपने-अपने मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से इसे व्यापक जनमानस तक पहुंचाएंगे।

Related posts

नोएडा में 15वां उत्तराखंड महाकौथिक, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

cradmin

हेली सेवा ने जीता यात्रियों का दिल, समय और सुरक्षा दोनों में फायदेमंद

cradmin

मकर संक्रांति 2026: जानिए महत्व, पुण्यकाल और राशि अनुसार दान का विधान

cradmin

चारों धामों में कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 13 लाख 56 हजार से अधिक पहुंचा

prabhatchingari

चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी सरकार, जल्द जारी होगी स्वास्थ्य एडवाइजरी: डॉ.कुमार

prabhatchingari

भगवान श्री सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी वर्ष पर भव्य रथ यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

cradmin

Leave a Comment