Advertisement

सुप्रिया धस्माना बनीं राजीव गांधी स्टडी सर्किल की उत्तराखंड स्टूडेंट सेक्रेटरी

By: Naveen Joshi

On: Thursday, May 21, 2026 6:50 PM

Google News
Follow Us

 

नई दिल्ली।  जवाहर भवन में राजीव गांधी स्टडी सर्किल द्वारा “महिला अधिकार एवं लोकतांत्रिक सुधारों पर राजीव गांधी का दृष्टिकोण” विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों के नव नियुक्त स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी Supriya Shrinate ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य की स्टूडेंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सुप्रिया धस्माना को सौंपी गई। नियुक्ति के बाद उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment