Prabhat Chingari
अपराध

शराब दुकान के सेल्समैन से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार

चमोली पुलिस की तत्परता: शराब दुकान के सेल्समैन से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राकेश सिंह निवासी ग्राम किमोली नारायणबगड़ हाल सेल्समैन अंग्रेजी शराब की दुकान नारायणबगड़ द्वारा थाना थराली पर आकर सूचना दी कि 19 सितंबर की रात्रि में जब वे तथा उसके साथी दुकान को बंद करके अपने घर के लिए निकले तो दुकान के बाहर चार व्यक्तियों 1.सतेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ़ सोनू बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी ग्राम निलाड़ी पोस्ट मींग गदेरा थाना थराली चमोली, 2.जितेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र बलवंत सिंह बिष्ट पता उपरोक्त, 3.कृपाल सिंह बिष्ट पुत्र रतन सिंह बिष्ट पता उपरोक्त 4.दिनेश राम पुत्र वकील राम पता उपरोक्त द्वारा उनके साथ मारपीट कर उन्हे नीचे गिरा दिया व उनके हाथ में 47,500/-रू0 नकदी से भरे बैग को छीनकर भाग गए। वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली में तत्काल मु0अ0सं0- 31/24, धारा-115(2), 352,351(2), 351(3),309(4) बी0एन0एस0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार द्वारा थानाध्यक्ष थराली को अभियुक्तगणों की गिरफ़्तारी व माल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित करने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। पुलिस अधीक्षक चमोली के आदेशों के अनुपालन में गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अल्प समय में ही घटना में नामजद चारों अभियुक्तगणों को लूटी गई नकदी 47500/-रू0 तथा घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK-07DJ-9944 (कार) के साथ नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related posts

रन फॉर यूनिटी” के तहत दून पुलिस ने किया जन-जागरूकता अभियान का आयोजन

cradmin

UKSSSC पेपर लीक कांड में बड़ी कार्रवाई, महिला अभ्यर्थी की बहन सलाखों के पीछे

cradmin

चर्चित बिल्डर दीपक मित्तल पर एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

cradmin

लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत दून पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च…..

prabhatchingari

2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को पिता ने किया माँ से अलग तो आयोग अध्यक्ष ने एसपी को दिए निर्देशित शीघ्र अतिशीघ्र माँ को दिलाया जाए बच्चा

prabhatchingari

अवैध को वैध नहीं बनाया जाता, बल्कि विध्वंस किया जाता है – जिला प्रशासन देहरादून…

prabhatchingari

Leave a Comment