Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

देवभूमि उत्तराखण्ड में होगा अभाविप का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन; 1500 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

 

 

रानी अब्बक्का कलश यात्रा, भगवान बिरसा संदेश यात्रा व गुरु तेग बहादुर के बलिदान स्थल का पवित्र जल पहुंचा अधिवेशन परिसर

 

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का 71वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन 28 से 30 नवंबर तक देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में स्थापित अस्थायी नगर ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर’ में आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन में देशभर से 1500 से अधिक प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षाविद, पूर्णकालिक कार्यकर्ता तथा प्रमुख विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

 

अभाविप ने अधिवेशन में विभिन्न सत्र, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। मुख्य सभागार का नाम भारत के वीर सपूत एवं उत्तराखण्ड के गौरव, भारतीय सेना के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया है। अधिवेशन से पूर्व झारखंड के उलिहातु से भगवान बिरसा संदेश यात्रा, कर्नाटक से रानी अब्बक्का कलश यात्रा तथा गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब से पवित्र जल भी अधिवेशन स्थल पर पहुंच चुका है।

 

अधिवेशन का शुभारंभ 28 नवंबर को होगा। उद्घाटन सत्र में इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ मुख्य अतिथि होंगे। प्रख्यात समाजसेवी श्रीकृष्ण पाण्डेय को प्रा. यशवंतराव केलकर स्मृति युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय अधिवेशन में शिक्षा, समाज, पर्यावरण, सेवा, तकनीक व खेल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

 

अधिवेशन का प्रमुख आकर्षण ‘महारानी अब्बक्का प्रदर्शनी’ है, जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय अभियानों, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, संस्कृति पुनर्जागरण की विभूतियां और विशेष रूप से रानी अब्बक्का के अदम्य साहस को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन आचार्य बालकृष्ण करेंगे।

 

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि पहली बार उत्तराखण्ड में आयोजित हो रहा यह राष्ट्रीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि सैकड़ों कार्यकर्ता आयोजन की तैयारी में जुटे हैं, जो देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवेशन युवाओं में राष्ट्रभावना को प्रगाढ़ करेगा और यहां से निकले विचार भविष्य में छात्रहित व राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा देंगे।

 

 

Related posts

कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी और अलाया एफ ने लैक्मे फ़ैशन वीक में बिखेरा जलवा

cradmin

नंदानगर आपदा क्षेत्र में 10 लापता लोगो में 2 के शव बरामद शेष लापता लोगों की खोजबीन जा

cradmin

युवा महोत्सव में ‘गुलाबी शरारा’ पर थिरके दूनवासी

prabhatchingari

आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण का सफल समापन

prabhatchingari

आज का राशिफल: सतर्कता, संयम और भाग्य का अनोखा संयोग

cradmin

आरसीएम की रूपांतरण यात्रा में नवोद्यमियों की सहभागिता; देहरादून में मिला जबरदस्त जनसमर्थन

cradmin

Leave a Comment