Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

राजकीय विद्यालयों में 80 हजार छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला

देहरादून,सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में 01 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल 2025 तक शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिये 80771 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया, जोकि विद्यालयी शिक्षा विभाग के लिये बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं का नामांकन प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर हुआ है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 6476, पिथौरागढ़ 5582, बागेश्वर 3386, ऊधमसिंह नगर 3426, नैनीताल 6265, चम्पावत 3688, चमोली 5330, उत्तरकाशी 5122, रूद्रप्रयाग 4527, पौड़ी 6820, देहरादून 13613, हरिद्वार 9288 तथा टिहरी गढ़वाल में 7248 छात्र-छात्राओं का राजकीय विद्यालयों में नामांकन किया गया है। डा. रावत ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन को बढ़ाने के लिये आज से प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है, इस कार्यक्रम के साथ स्थानीय स्तर पर राजकीय विद्यालयों में नवप्रवेशित बच्चों को दाखिला दिया जा रहा है साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में अधिक से अधिक छात्र नामांकन के लिये अधिकारियों एवं शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

रंगारंग कार्यक्रमों और भव्यता से आयोजित होगा प्रदेश का रजत जयंती समारोह” — सचिव संस्कृति

cradmin

उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों का अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

cradmin

लक्ष्मी नारायण भगवान के रूप में पूजे गए दंपति

prabhatchingari

स्पिक मैके देहरादून में लाया राजस्थानी लोक संगीत

prabhatchingari

राशिफल: वृषभ रहें सतर्क, तुला–कुंभ की मेहनत लाएगी रंग

cradmin

बच्चों को सुरक्षित, पौष्टिक व सम्पूर्ण आहार उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी-डीएम

prabhatchingari

Leave a Comment