Advertisement

होम वोटिंग के साथ 83 दिव्यांग एवं 239 वरिष्ठजनों ने मतदान किया

By: prabhatchingari

On: Tuesday, April 9, 2024 5:25 PM

Google News
Follow Us

*चमोली जिले में होम वोटिंग के साथ 83 दिव्यांग एवं 239 वरिष्ठजनों ने मतदान किया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जनपद मे घर में मतदान(होम वोटिंग) के साथ मतदान को शुभारंभ हो गया है। जनपद में 83 दिव्यांग और 239 वरिष्ठ मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जबकि 3 दिव्यांग और 20 वरिष्ठ मतदाता 10 अप्रैल को होम वोटिंग के जरिये अपना मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया चमोली की तीनों विधानसभा में 86 दिव्यांग और 259 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 345 मतदातों ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था। होम वोटिंग के लिए बदरीनाथ विधानसभा में 19, थराली विधानसभा के लिए 14 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा के लिए 22 सहित कुल 55 पोलिंग पार्टियां घर-घर भेजी गई। होम वोटिंग के पहले चरण में 86 दिव्यांग में से 83 और 259 वरिष्ठ नागरिकों में से 239 ने मतदान किया।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 16, 2026

July 13, 2026

July 12, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 9, 2026

Leave a Comment