Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह को श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का दिया आमंत्रित…..

गौचर / चमोली। (प्रदीप लखेड़ा )
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात कर उन्हें श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राज्यपाल को 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे को रवानगी हेतु भी आमंत्रित किया, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा-2024 का शुभारंभ होगा।
राज्यपाल ने श्री बिंद्रा से हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए यात्रा मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें।
इस दौरान बिंद्रा द्वारा जानकारी दी गई कि यात्रा की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं और यात्रा मार्गों में पैदल रास्तों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा बर्फ को हटाकर पथ को यात्रियों के लिए सुगम बनाया जा रहा है। रूद्रप्रयाग के रतूड़ा में ट्रस्ट के द्वारा 5 हजार यात्रियों के ठहरने हेतु आधुनिक धर्मशाला एवं प्रारंभिक चिकित्सा हेतु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जिसमें हेमकुंड सहित चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा शासन एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय कर यात्रियों के लिए निर्बाध और सुरक्षित यात्रा के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

रक्षा बंधन समारोह 2023 में मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर 15 हजार से अधिक बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र।*

prabhatchingari

आज लेन-देन में सावधान रहें कन्या, कर्क और मकर राशि वाले, धनु-कुंभ पर रहेगी भाग्य की मेहरबानी

cradmin

जिनसहस्रनाम की गूँज से महका माजरा, आचार्य जी ने दिया जीवन संदेश…

cradmin

भगवान परशुराम की चरित्र कथा का होगा भव्य आयोजन

prabhatchingari

केदार बाबा मंदिर को 108 कुंतल फूलों से सजाने का काम शुरू,2 मई को खुलेंगे के कपाट

prabhatchingari

नन्दा स्वनूल का मायके पहुंचने पर मैतियों ने किया भव्य स्वागत

prabhatchingari

Leave a Comment