Prabhat Chingari
जीवन शैली

अंतर्महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र यश गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान

*अंतर्महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र यश गुप्ता ने हासिल किया प्रथम स्थान*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा आयोजित अंतर्महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र यश गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध राज्य के सभी तकनीकी संस्थानों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता की थीम: “सतत विकास के लिए प्रौद्योगिकी” रखी गयी थी। इस प्रतियोगिता में प्रौधोगिकी संस्थान गोपेश्वर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र यश गुप्ता व् टीम के अन्य साथी ध्रुव पाल,पारस उनियाल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर अरुण नेगी के निर्देशन में बना थ्री इन वन मॉडल {एयर कंडीशनर + रेफ्रीजिरेटर+ वाटर हीटर}प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने बताया कि रेफ्रिजरेशन साइकिल का इस्तेमाल कर ये तीनो सिस्टम को एक साथ चला सकते हैं जिससे ऊर्जा और घर पर तीनो चीज़ो को रखने के लिए स्थान कि बचत होगी। इस टीम ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर के निदेशक प्रो० अमित अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी छात्रों को बधाई दी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ओंकार सिंह जी ने विजेता टीम को पुरुष्कार के रूप में रुपये 6000/- धनराशि का चेक भी वितरित किया।

Related posts

शिक्षा विभाग में शीघ्र होगी 1544 एलटी शिक्षकों की भर्ती

prabhatchingari

स्माइल रोटी बैंक’ के संस्थापक श्रीकृष्ण पाण्डेय ‘आज़ाद’ को केलकर युवा पुरस्कार प्रदान

cradmin

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मसूरी विधानसभा के सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

cradmin

जोशीमठ के आपदा प्रभावित बोले, अपनी जमीन छोड़कर नहीं जाएंगे बाहर ,विकल्प पत्र को बताया आधा अधूरा

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से दी बधाई, कहा उपनल के माध्यम से जल्द ही विदेशों में भी मिलेगा रोजगार

prabhatchingari

मालन पुल सहित 07 योजनाओ का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

cradmin

Leave a Comment