Prabhat Chingari
Uncategorized

टोल फ्री नं व फेसबुक पर दे पानी की बर्बादी की सूचना!

देहरादून /उत्तराखंड : जनपद देहरादून की जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा पेयजल समस्या, लिकेज, एवं जनपद में पानी की बर्बादी रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जल संस्थान, पेयजल निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों अपने अपने कार्य क्षेत्राें में भ्रमण करते हुए पेयजल समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों को त्वरित निस्तारण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम आज सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए, समस्याओं का निराकरण की कार्रवाई की साथ ही पानी की बर्बादी करने वालों को मौके पर ही नोटिस जारी किए।

उत्तर शाखा के कोलागढ़ उपखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल के अपव्यय/बर्बादी जैसे घरों कि पोर्च धोना गाड़ियां धोना गमले एवं किचन गार्डन की सिंचाई करने वाले उपभोक्ताओं को अभियंताओं द्वारा पेयजल का अपव्यय/बर्बादी न करने हेतु जागरूकता एवं नोटिस प्रेषित करने का कार्य किया गया।

साथ ही देहरादून जनपद में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी पानी से संबंधित किसी भी समस्या, पानी की कमी, पाईपलाइन लीकेज़ या पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525/18001804109 पर कॉल की जा सकती है ।

आज विभिन्न माध्यमों सोशल मीडिया, फेसबुक पेज, टोलफ्री नंबर, समाचार पत्रों के माध्यम से कुल 32 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमे से अभी तक 14 का निस्तारण कर लिया गया है, शेष पर कार्य गतिमान है, प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायत लिकेज की प्राप्त हुई, कम प्रेशर वाले क्षेत्रों टैंकर की आपूर्ति तथा लिकेज ठीक किए गए, जगह नल क्षतिग्रस्त की शिकायतों पर नल ठीक करवाए गए।

Related posts

NDRF ने सिखाए आपदाओं से निपटने की गुर

prabhatchingari

पुलिस महानिदेशक, उतराखंड श्री अभिनव कुमार द्वारा आरक्षी राजेन्द्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ के सफल आरोहण हेतु किया फ्लैग ऑफ

prabhatchingari

पौष अमावस्या आज: धर्म-पुण्य के योग, किस राशि पर रहेगी भाग्य की कृपा”

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने सार्वजनिक क्षेत्र के मानव संसाधन प्रबंधन में उत्कृष्टता लाने के लिए आयोजित ‘एचआर रिट्रीट: नेविगेटिंग इमर्जिंग ट्रेंड्स’ कार्यक्रम संपन्न हुआ

prabhatchingari

साली को मैसेज करना जीजा को पड़ा भारी, पत्नी पहुंची थाने

prabhatchingari

बाइक रैली के माध्यम से वाहन चलाने वक्त नशे का सेवन न करने का संदेश दिया गया।

prabhatchingari

Leave a Comment