Prabhat Chingari
राजनीती

केरल स्टेट कोपरेटिव कोयर मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (कोयरफेड) को स्वर्ण मंदिर से एक करोड़ रुपयों का मिला आर्डर

देहरादून:- गुरु नगरी के स्वर्ण मंदिर के दरवाजे और गलियारे अब केरल में बने कोयर उत्पादों के साथ मेहमानों और संगतों का स्वागत करेगी। केरल स्टेट कोपरेटिव कोयर मार्केटिंग फेडरेशन लिमेटिड (कोयरफेड) को गत दिनों स्वर्ण मंदिर से कोयर उत्पादों के लिये एक करोड़ रुपयों का आर्डर प्राप्त हुआ है। कोयरफेड के अधिकारियों के अनुसार 100 रोलिंग मैटिंग वाले एक पहले कंटेनर की खेप जल्द ही अमृतसर भेज दी जायेगी।

कोयरफेड के अध्यक्ष टीके देवाकुमार (पूर्व विधायक) ने हाल ही में स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और वहां गुरुद्वारा प्रबंधकों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कोयरफेड स्वर्ण मंदिर को कोयर उत्पादों की आपूर्ति करता रहा है लेकिन उनके रिश्तों में कुछ अंतर पैदा हो गये थे जो कि सुचारु हो गये हैं। कोयरफेड अब गुरु नगरी में अपने उत्पादों की आपूर्ति फिर से शुरू कर प्रसन्न है। कोयर उत्पादों में आपार क्षमताओं के चलते कोयरफेड अब अन्य राज्यों में अपने बाजार तलाशने की योजना बना रहा है।

इसके अलावा, कोयरफेड को क्रिकेट मैट की आपूर्ति के लिये चेन्नई क्रिकेट एसोसिएशन से पचास लाख रुपये का आर्डर भी मिला था।

वर्ष 1979 में गठित कोयरफेड नारियल की जटाओं को उपयोग में लाने वाले कारीगरी को सहकारी समितियों की सर्वोच्च फेडरेशन है जिसके कोयर उत्पादों को समूचे देश के प्रतिष्ठानों के साथ डोमेस्टिक और कमर्शियल उपयोगों में लाये जाते रहे हैं।

Related posts

विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोर्कापण

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

cradmin

कांग्रेस प्रत्याशी नवीन रमोला ने किया धुआंधार प्रचार, चलाया वार्ड नंबर 83 में जनसंपर्क अभियान, कहा – केदारपूर के विकास को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पास है ठोस विजन, सबको साथ लेकर किया जाएगा विकास

prabhatchingari

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

cradmin

बजट विकास के दृष्टिकोण की दूरगामी सोच को उजागर करने वाला है: महाराज

prabhatchingari

निकाय चुनाव में सता रहा भाजपा को हार का डर इसलिए बड़ा दिया प्रवर समिति का कार्यकाल-सूर्यकांत धस्माना

prabhatchingari

Leave a Comment