Prabhat Chingari
Uncategorized

मिस बॉडी ब्यूटीफुल में टीनेजर्स ने बिखेरे जलवे

देहरादून।
इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से मिस टीन उत्तराखंड का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें गुरुवार को मिस बॉडी ब्यूटीफुल प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान टीनेजर्स ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे।

इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से मिस टीन उत्तराखंड के चौथे सीजन का आयोजन किया रहा है। जिसमें देहरादून सहित टिहरी, पौड़ी, चमोली, नैनीताल की टीनएजर्स लड़कियां प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान गुरुवार को पटेलनगर स्थित फिटनेस हब में मिस बॉडी ब्यूटीफुल टाइटल का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियो ने अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। आयोजक ख्याति शर्मा ने बताया कि 13 से 19 साल की लड़कियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। अलग अलग सब टाइटल के बाद 19 मई को इसका ग्रैंड फिनाले होगा। यहां से विनर मॉडल को नेशनल इम्बेलिश मिस इंडिया टीन एशिया पैसिफिक के लिए जयपुर भेजा जाएगा। जहां देश भर की मॉडल्स पहुंचेंगी। वहां से चयन होने के बाद विनर को इंटरनेशनल के लिए भी भेजा जाएगा। ख्याति ने बताया ये कांटेस्ट उन टीनेजर्स लड़कियों के लिए है जो बचपन से ही अपनी आंखों में कुछ अलग करने का सपना तो रखती हैं लेकिन उनको सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। एक महिला और मॉडल होने के नाते लड़कियों के सपनों को पूरा करने का भरसक प्रयास हमारी ओर से किया जा रहा है। जजेज की भूमिका में मिस इंडिया टीन एशिया पैसिफिक 2023 रनरअप मानविका जैन,
एंबेलिश मिस इंडिया 2023
चारु धवन,फिटनेस ट्रेनर शिव कटारिया , फिटनेस ट्रेनर आकाश बंधु उपस्थित रहे।साथ ही कोरियोग्राफर निहारिका सिंह और फोटोग्राफर कुमार पीयूष ने विशेष सहयोग किया।

Related posts

साली को मैसेज करना जीजा को पड़ा भारी, पत्नी पहुंची थाने

prabhatchingari

स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में बहा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान

prabhatchingari

उत्तराखंड को डिजिटल टैलेंट केंद्र बनाने के लिए किया समझौता…

cradmin

वार्षिकोत्सव में झलकी लोकसंस्कृति की छटा, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

cradmin

स्कूटी हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया घायलों को रेस्क्यू।*

prabhatchingari

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत – मुख्यमंत्री धामी”

cradmin

Leave a Comment