Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

गोपीनाथ मंदिर से ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिये रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली*

*18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खुलेंगे भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत गुरुवार को भगवान की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ मंदिर के लिये रवाना हो गई है। गोपीनाथ मंदिर से उत्सव डोली सेना की बैंड धुनों के साथ ही अपने सैकड़ों भक्तों के साथ उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए रवाना हुई। यहां भगवान रुद्रनाथ के ग्रीष्मकालीन प्रवास को प्रस्थान के दौरान सैकड़ों भक्तों ने गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान से ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे। गुरुवार को यात्रा ल्वींटी बुग्याल में रात्रि प्रवास करेंगी।
गोपीनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को पुजारी आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति का अभिषेक और वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान रुद्रनाथ को नौ-नाज (नया अनाज) अर्पित कर पूजा अर्चना कर कुशलता की मनौतियां मांगी। जिसके पश्चात यहां भगवान रुद्रनाथ को पुजारियों द्वारा भोग लगाने के पश्चात भगवान रुद्रनाथ उत्सव डोली ने अपने शीतकालीन गद्दी स्थल के अधिष्ठाता गोपीनाथ भगवान से विदा लेकर उच्च हिमालयी क्षेत्र के प्रस्थान किया।
धाम के मुख्य पुजारी आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि उत्सव डोली गुरुवार को पैदल यात्रा मार्ग के ल्वींटी बुग्याल में रात्रि प्रवास के बाद शुक्रवार को रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां शनिवार को पौराणिक परंपरा के साथ ब्रह्म मुहूर्त में भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जाएंगे।

Related posts

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने आम यात्रियों के बीच दर्शन पंक्ति में खड़े होकर तीर्थयात्रियों की दिक्कतें सुनी

prabhatchingari

आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना देहरादून से अयोध्या के लिए , पूर्व सीएम ने दिखाई हरी झंडी

prabhatchingari

सोमवती अमावस्या के साथ आज मनाया जाएगा लोक पर्व हरेला , श्रावण मास में पहली बार व्रत उठा रहे हैं तो जान लें व्रत रखें या नहीं

prabhatchingari

सावन में पांच सोमवार, पांच राजयोग व पांच योग का बन रहा संयोग, मनोरथ पूर्ति अनुष्ठान आज से

prabhatchingari

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर माजरा नेआज 22 वा वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया…..

prabhatchingari

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 25 मई को खुलेंगे

prabhatchingari

Leave a Comment