Prabhat Chingari
Uncategorized

तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को सरकार ने सौंपी यह अहम जिम्मेदारी

देहरादून: तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी आईजी अरुण मोहन जोशी को सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है। जोशी ने कांवड़ और कोरोनाकाल में बेहतरीन कार्य किया। वे भीड़ नियंत्रण के मामले में भी खासा अनुभव रखते हैं।

चारधाम यात्रा इस बार अत्यधिक भीड़ के कारण पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखना आसान नहीं है। कांवड़ जैसे बड़े आयोजन का अनुभव रखने वाले अफसर को जिम्मेदारी देने से उनके अनुभव का लाभ मिल सकेगा। हरिद्वार में एसएसपी के रूप में तैनाती के दौरान 2012 में आईपीएस जोशी ने शहर के किनारे बैरागी कैंप शुरू करवाकर भीड़ को एक तरफ करने की नई व्यवस्था शुरू की। उससे कांवड़ यात्रा काफी हद तक पटरी पर आ गई थी।

कोरोनाकाल में जोशी देहरादून के एसएसपी थे। संकटकाल में उन्होंने लोगों के बीच मदद की कई योजनाएं खुद शुरू कीं। गरीबों के लिए लगातार मुफ्त भोजन, अकेले रहने वाले बुजुर्गो को घर पर दवाएं, भोजन आदि उपलब्ध करवाने के अलावा पीड़ितों को उपचार के प्रबंध किए। इससे पुलिस की लोकमित्र छवि बनी। माना जा है कि भीड़ प्रबंधन के साथ ही यात्रियों के साथ तालमेल बेहतर करने के लिए उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर हुआ आईपीएस/पीएस अधिकारियों में बड़ा फेर बदल*

prabhatchingari

NDRF ने सिखाई इमरजेंसी के दौरन किए जाने वाली टेक्निक

prabhatchingari

गर्जिया मंदिर के पास नदी में डूबे एक व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद।*

prabhatchingari

भूकंप की सूचना पर कंट्रोलरूम में आईआरएस से जुड़े अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

prabhatchingari

स्वर्गारोहणी मार्ग पर लगाई गई पांच पांडवों और द्रोपदी की मूर्तियां कर रही है लोगों को आकर्षित

prabhatchingari

भाकियू लोकशक्ति, उत्तराखण्ड ने किया अभिनंदन समारोह आयोजित*

prabhatchingari

Leave a Comment