Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

बदरीनाथ धाम में आठ दिनों में रिकॉर्ड 120757 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

*बदरीनाथ धाम में आठ दिनों में रिकॉर्ड 120757 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद महज आठ दिनों में रिकॉर्ड 120757 तीर्थयात्री बदरीनाथ दर्शन कर चुके है। आज 19 मई को 28055 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ के दर्शन किए। यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन तत्परता से जुटा है और श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मुहैया की जा रही है। बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह बना हुआ है।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रहे है। स्वास्थ्य टीम ने बदरीनाथ धाम में अभी तक 1546 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया है। बदलते मौसम में श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा पढावों पर शुद्ध भोजन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की रेग्युलर जांच की जा रही है। यात्रा मार्ग पर स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के पर्यावरण मित्र रात दिन जुटे है। धाम में सभी तीर्थयात्रियों को अच्छे दर्शन की सभी व्यवस्थाएं की गई है।

Related posts

8 मार्च को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व 2024, जानिए शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, कल ये कार्य करने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद*

prabhatchingari

भक्ति के लिए पहले अहंकार का त्याग जरूरी – स्वामी रसिक महाराज

cradmin

आज का राशिफल: वृष, धनु और मकर के लिए शुभ संकेत, कुंभ-सिंह संभलकर करें खर्च

cradmin

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की कामना के लिए श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ समेत अपने अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना ।

prabhatchingari

सुरक्षित चारधाम- हमारा प्रण, हमारा लक्ष्य, हमारा कर्तव्य*

prabhatchingari

Leave a Comment