देहरादून डीएम सोनिका सिह और एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने अचानक रविवार देर शाम सुद्धोवाला जेल पहुँचकर आकस्मिक छापा मारा. इस दौरान कैदियों के बैरिक से लेकर अन्य स्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी डीएम और एसएसपी ने चेक किए और जेल में कैदियों की स्थिति, उनके लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

--- 






