---Advertisement---

आदिबद्री के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 घायल व एक की मृत्यु ।…..

By: prabhatchingari

On: Sunday, July 7, 2024 6:33 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून /चमोली- आदिबद्री क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पंप के निकट एक बलेनो कार (UK 07 FR 5185) जोकि कर्णप्रयाग से आदिबद्री की तरफ आ रही थी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन कार में चालक समेत कुल 05 लोग सवार थे।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल
घटना के बाद मौके पर पहुँचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच स्थानीय पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर 04 घायलो को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया व एक शव को भी बरामद किया।

यह वाहन रुड़की से आदिबद्री के निकट कांसवा गांव जा रहा था। वाहन में सवार सभी व्यक्ति कासवा गांव के आपस में रिश्तेदार व पारिवारिक सदस्य हैं जो रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे उक्त घटना में मौके पर एक महिला की मृत्यु हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति सामान्य रूप से घायल है।
सभी घायलों को चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है
एवं मृतका को भी मोर्चरी कर्णप्रयाग भेजा गया है।

घायलों का विवरण-
1-मोहन प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी कासूवा गैरसैण चमोली उम्र 58 वर्ष (चालक)
2-प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश चंद्र निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 20 वर्ष(सामान्य घायल)
3-विक्रम सिंह कुंवर पुत्र बच्चन सिंह निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 56 वर्ष(घायल)
4-उषा देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 51वर्ष(घायल)
5-बिंसरी देवी पत्नी स्वo कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 80वर्ष(मृतका)

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment