Advertisement

हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल

By: Naveen Joshi

On: Monday, October 12, 2026 7:39 AM

Google News
Follow Us

अल्मोड़ा,  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों तथा मृतक को खाई से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को हरणा-शीतला मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला तथा पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आल्टो कार संख्या UK04TA2441 में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में किशोर कुमार (35) और कैलाश राम (46) घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीमों ने दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए खैरना अस्पताल भिजवाया।
वहीं, हादसे में आनंद राम (55), पुत्र डूंगर राम, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

October 13, 2026

Leave a Comment