Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृति

बद्रीनाथ धाम के रावल ने दिया पद से इस्तीफा, 14 जुलाई से अमरनाथ नंबूदरी करेंगे पूजा

*बद्रीनाथ धाम के रावल ने दिया पद से इस्तीफा, 14 जुलाई से अमरनाथ नंबूदरी करेंगे पूजा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब 14 जुलाई से धाम में नए रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा-अर्चना करेंगे। 13 जुलाई को नए रावल का तिलपात्र किया जाएगा।
बद्रीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने निजी कारणों से कुछ समय पहले बदरी-केदार मंदिर समिति को अपना त्यागपत्र सौंपा था। मंदिर समिति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए अब नए रावल की घोषणा कर दी है। धाम में नायब रावल के पद पर कार्य कर रहे अमरनाथ नंबूदरी ही धाम के नए रावल होंगे।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के त्यागपत्र को मंदिर समिति ने स्वीकार करते हुए नए रावल की तैनाती कर दी है। 13 जुलाई को नए रावल अमरनाथ नंबूदरी का तिलपात्र किया जाएगा। 14 जुलाई को वर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी बाल भोग लगाएंगे जो उनकी ओर से धाम में अंतिम धार्मिक अनुष्ठान होगा। वहीं नायब रावल के पद पर नई तैनाती के लिए भी दक्षिण भारत में विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

Related posts

गणेश महोत्सव 2024: किस ओर सूंड की गणेश मूर्ति लाएं, किस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना और पूजा विधि

prabhatchingari

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सागर

prabhatchingari

नन्दा गौरा महोत्सव मातृशक्ति सम्मेलन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

prabhatchingari

भक्ति का महासंगम: सत्य साईं मंदिर में दो दिवसीय साधना-आराधना शिविर सम्पन्न, समर्पण और सेवा का गूंजा संदेश

cradmin

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

prabhatchingari

माँ डाटवाली मनोकामना सिद्ध पीठ के 222वें वार्षिकोत्सव का तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा

cradmin

Leave a Comment