Prabhat Chingari
दुर्घटना

बस ने स्कूटी को मारी टक्कर,महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत, एक कांस्टेबल महिला घायल

देहरादून सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, रिस्पना पुल के पास एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, इस हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया,बताया जा रहा है कि रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। ये घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाया। हादसे के बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई…..इस हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी में दो महिला पुलिसकर्मी सवार थे। दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती था। बस ड्राइवर को नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। ये घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाया। हादसे के बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Related posts

राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा, स्कूली छात्र समेत दो की मौत, 14 घायल

prabhatchingari

हिमस्खलन में फंसे माणा से 47 मजदूरों रेस्क्यू, 8 मजदूरों का रेस्क्यू जारी

prabhatchingari

हल्द्वानी के पास गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित जीप। पांच की मौत

prabhatchingari

वनों को बचाने के लिए राज्य स्तर पर कम्यूनिटी सेन्टरिक फारेस्ट फायर मॉक किया अभ्यास

prabhatchingari

फाटा के पास भूस्लखन मलवे में दबे मजदूर, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

prabhatchingari

लोखंडी में ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

Leave a Comment