---Advertisement---

सिमली (कर्णप्रयाग) में मेडिकल कालेज बनाए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा*

By: prabhatchingari

On: Sunday, July 28, 2024 3:52 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*नगर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी कर्णप्रयाग ने जनपद चमोली के सिमली (कर्णप्रयाग) में मेडिकल कालेज बनाए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
नगर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी कर्णप्रयाग के संयुक्त तत्वाधान में जनपद चमोली के सिमली (कर्णप्रयाग) में मेडिकल कालेज बनाए जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार एवम राज्यपाल को ज्ञापन प्रषित किया।
ज्ञापन में सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति को हमारा पूर्ण समर्थन साथ ही समय की पुकार है कि इस सीमांत जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद चमोली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग कोई नई नहीं है पूर्व में भी कई बार हमने समय-समय पर शासन को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संदर्भ में कई बार ज्ञापन प्रेषित किए हैं। केंद्र सरकार की नई स्वास्थ्य नीति के अनुसार प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी की जानी है क्योंकि जनपद चमोली विषम भौगोलिक भूभाग एवं व्यापक जनसंख्या समेटे हुए हैं साथ ही सिमली जहां पर मांग की जा रही है वहां पर पूर्व में महिला बेस अस्पताल का विशाल कैंपस मौजूद है एवम सराउंडिंग कैंपस हेतु पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। और स्वयं में सिमली (कर्णप्रयाग) जनपद रुद्रप्रयाग एवम जनपद अल्मोड़ा एवम बागेश्वर के भी केंद्र में भी माना जा सकता है। जनपद चमोली पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण जनपद है प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इस जनपद की बदहाल स्वास्थ्य स्थिति किसी से छुपी हुई नही है। कई बार राज्य के मुख्यमंत्रियों ने भी इस मांग पर अपनी सैद्धांतिक सहमति भी दी है,लिहाजा अब सभी जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व विभिन्न राजनीतिक दलों को चाहिए कि एक मंच पर आकर के जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर आवाज मुखर करें।
इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (IPHS ) के अनुसार डिस्पेंसरी, एएनएम सेंटर, आयुष केंद्र,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपजिला चिकित्सालय सहित विभिन्न वर्गों की स्वास्थ्य केंद्रों के मानक तय किए गए हैं ।इसलिए हम वही मांग करें जो व्यवहारिक हो और परिस्थिजन्य हो।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment