Prabhat Chingari
अपराध

कब तक लुटती रहेगी महिला अस्मिता ? : गरिमा दसौनी

देहरादून, आईएसबीटी देहरादून में 13 अगस्त को हुई क्रूरता, नाबालिग किशोरी के साथ पांच लोगों के द्वारा गैंग रेप झकझोर देने वाली घटना है, यह कहना है उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी का। दसौनी ने कहा की कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरताओं ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं। गरिमा ने कहा ये घटनाएं व्यधित और विचलित करने वाली हैं। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है? जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की जाती है। गरिमा ने कहा कि कितनी विडंबना की बात है की महिला अपराध में संलिप्त आरोपियों को या तो बढ़ाने की कोशिश की जाती है या इन विभत्स घटनाओं को दबाने की कोशिश की जाती है, यदि ऐसा ना हुआ होता तो तेरा अगस्त को हुई घटना का आज 18 अगस्त को खुलासा होना हमारे सभ्य समाज का आईना है। दसोनी ने कहा कि अभी प्रदेश उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में हुई महीला नर्स के साथ बलात्कार और हत्या के जख्म से उबर भी नहीं पाया था की आईएसबोटी में हुए दुष्कर्म ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, विकृत मानसिकता के आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं। गरिमा ने कहा की इससे देश की महिलाओं का मनोबल टूटता है, ऐसे अपराधियों की कोई माफी नहीं होनी चाहिए और उन्हें इतनी सख्त सजा देनी चाहिए जिससे भविष्य में ऐसा करने की सोचने पर भी इंसान की रूह कांप जाए ।

गरिमा ने कहा की देश में जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें? गरिमा ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की महिला नेत्रियों का आह्वाहन करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की तरह इस वक्त भी यदि चुप्पी साधी तो घर में अपनी बच्चियों का सामना कैसे करेंगी?

Related posts

खरगोन के जिनिंग फैक्ट्री में देर रात वारदात को अंजाम दिया, CCTV में चुराते नजर आए | Late night incident in Khargone’s ginning factory, seen stealing in CCTV

cradmin

सरकारी राशन का लाखो डकारने वाले 6 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

prabhatchingari

किराये के मकान में जिस्मफरोशी का अड्डा, दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

cradmin

स्कूटी से स्टंट करना युवक को पड़ा भारी

prabhatchingari

M-Tech डिग्रीधारी निकला मास्टरमाइंड,

cradmin

एसएसबी ने बनबसा सीमा पर दो लोगों को 40 कारतूस के साथ पकड़ा

prabhatchingari

Leave a Comment