Prabhat Chingari
दुर्घटना

गेवाली में बादल फटनें से गदेरे में बहे स्वास्थ्यकर्मी का शव बरामद…..

टिहरी- एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गेवाली विनयखाल क्षेत्र में बादल फटने से एक व्यक्ति के बहने की सूचना है। है। जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से उ0नि0 दीपक जोशी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के लिये एसडीआरएफ टीम को लगभग 11 किमी0 की पैदल दूरी तय करनी पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति जो कि विनयखाल गदेरे में बहा है l वह स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है जो कि बूढाकेदार में बादल फटनें की सूचना पर सर्चिंग के लिये अपनी टीम के साथ गया था और वहां से वापस लौटते समय गदेरे को पार करनें के दौरान उक्त स्वास्थ्यकर्मी का पैर फिसलकर गदेरे में बह गया जिसका शव एसडीआरएफ टीम द्वारा गेवाली गदेरे से बरामद कर 11 किमी0 की पैदल दूरी तय कर मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतक का नाम:-* वृजमोहन पुत्र श्री सेवादास उम्र- 56 वर्ष *निवासी:-* ग्राम सौला घनसाली टिहरी गढवाल।

Related posts

चमोली में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों से उठा माँ का साया

cradmin

डीपीआईआईटी और विंज़ो ने भारत के इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट सिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए एमओयू किया

prabhatchingari

भूस्खलन में फंसे क्षेत्र वासियों को SDRF ने सकुशल बचाया

cradmin

हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सीएम धामी के सख्त निर्देश – राज्य में बनेगी सख्त एसओपी

cradmin

मोरी के पास महिला नदी में गिरी, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

prabhatchingari

ड्यूटी कर रहे तीन पुलिसकर्मी घायल, आराघर टी-जंक्शन पर वाहन चालक ने मारी टक्कर, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

cradmin

Leave a Comment